नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को वरिष्ठ पत्रकार गिरीश निकम के निधन पर शोक व्यक्त किया।
निकम का 59 वर्ष की आयु में सोमवार को यहां एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
सोनिया गांधी ने निकम को प्रतिभाशाली पत्रकार बताते हुए कहा कि निकम ने पत्रकारिता के ऊंचे मानदंडों एवं मूल्यों का निर्वहन किया।
वहीं राहुल ने शोक व्यक्त करते हुए, “गिरीश निकम के निधन पर मैं दिल से शोक व्यक्त करता हूं। वरिष्ठ पत्रकार निकम ने पत्रकारिता में ऊंचे मानदंड स्थापित किए। उनकी कमी खलेगी।”
निकम ने राज्यसभा टीवी सहित देश के कई शीर्ष मीडिया समूहों के लिए काम किया।
dharmpath.com dharmpath