कनु गांधी के निधन पर सोनिया ने शोक जताया

नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को महात्मा गांधी के पौत्र कनु रामदास गांधी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

सोनिया ने यहां जारी एक बयान में कहा कि वह कनुभाई रामदास गांधी को वर्ष 1930 के ऐतिहासिक ‘दांडी मार्च’ से संबंधित कुछ अंतिम सूत्र के रूप में याद करती हैं।

उन्होंने कहा,”बालक कनुभाई ने नमक सत्याग्रह के दौरान महात्मा गांधी की लाठी पकड़ कर आगे चल रहे थे और उन्होंने इसके जरिए लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।”

सोनिया ने लाखों कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं और स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने वालों की तरफ से कनु गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने अपना बचपन और युवास्था स्वतंत्रता आंदोलन को समर्पित कर दिया।

कनुभाई का निधन सोमवार रात एक निजी अस्पताल में हुआ। उन्हें 22 अक्टूबर को दिल का दौरा पड़ने और मस्तिष्काघात के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके पूरे शरीर को लकवा मार गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493