गीत भी लिखती हैं श्रद्धा कपूर

मुंबई, 8 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने बताया कि वह गाना गाने के साथ-साथ गीत भी लिखती हैं।

श्रद्धा ने आईएएनएस से कहा, “गायिकी के अलावा मैं खुद का गीत भी लिखती हूं। इससे पहले मैंने यह नहीं बताया लेकिन अब कुछ समय से लिख रही हूं। मैंने अपने खुद के गीत लिखे हैं।”

श्रद्धा फिल्मकार-अभिनेता फरहान अख्तर की फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ में दिखाई देंगी। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा फरहान के निर्देशन में काम करने की है।

श्रद्धा ने कहा,” ‘दिल चाहता है’ मेरी पसंदीदा फिल्मों में से है। मुझे ‘लक्ष्य’ भी पसंद है। सह-कलाकार के तौर पर वह सेट पर ध्यान केंद्रित रखते हैं। जब वह अभिनेता होते हैं तो फिर सिर्फ वही होते हैं, उन्हें देखना शानदार है। वह बहुत प्रतिभाशाली हैं।”

शुजात सौदागर द्वारा निर्देशित फिल्म शुक्रवार को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493