नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर उर्जित पटेल ने मंगलवार को कहा कि 10 नवंबर से 500 रुपये और 2000 रुपये के नए नोट जारी किए जाएंगे।
वित्तसचिव शक्तिकांत दास ने नए नोट की घोषणा करते हुए कहा, “आरबीआई 10 नवंबर से नए नोट जारी करेगी।”
पटेल और दास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद मीडिया को संबोधित किया। मोदी ने अपने संबोधन में घोषणा की कि आधी रात से 500 रुपये और 1000 रुपये के नोट अवैध हो जाएंगे, और ये सिर्फ कागज के टुकड़े रह जाएंगे।
दास ने कहा, “जो लोग नकदी बदलने के लिए आएंगे, बैंक उनके रिकॉर्ड रखेंगे।”
dharmpath.com dharmpath