सिंधिया ने लकड़ी के चूल्हे पर रोटी बनाई (फोटो सहित)

उमरिया, 8 नवंबर (आईएएनएस)। यह सुनने में थोड़ा अटपटा लग सकता है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस नेता व सिंधिया राजघराने के ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आदिवासी परिवार के घर में जाकर लकड़ी के चूल्हे पर रोटी बनाई और उसके बाद आदिवासियों व कार्यकर्ताओं केा खाना परस कर खिलाया भी।

मध्यप्रदेश के शहडोल संसदीय क्षेत्र में उपचुनाव है, यहां सिंधिया पार्टी के उम्मीदवार का प्रचार करने पहुंचे हैं। सिंधिया ने बीती रात उमरिया जिले बड़वाही गांव में रात गुजारी। उन्होंने अपने इस गांव के प्रवास की कुछ तस्वीरें ट्वीट की हैं।

इस ट्वीट में सिंधिया ने लिखा है कि उन्होंने किसान खुमान सिंह के घर विश्राम किया और रोटी बनाने में हाथ आजमाया। उनके एक अन्य ट्वीट में इस बात का उल्लेख है कि ‘रात्रि भोजन सबके साथ मिलकर खाने और खिलाने का आनंद और उल्लास अलग है।’ इस गांव में उन्होंने चौपाल भी लगाई और आदिवासियों के साथ नाचे भी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493