रणजी ट्रॉफी : पंजाब ने उत्तर प्रदेश को 7 विकेट से हराया

हैदराबाद, 8 नवंबर (आईएएनएस)। पंजाब ने राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए रणजी ट्रॉफी के पांचवें दौर के मैच में मंगलवार को उत्तरप्रदेश को सात विकेट से हरा दिया।

पहली पारी के आधार पर 16 रनों से पिछड़ने वाली पंजाब ने सिद्धार्थ कौल की धारदार गेंदबाजी की बदौलत उत्तर प्रदेश की दूसरी पारी महज 95 रनों पर ढेर कर दी।

इसके बाद चौथी पारी में मिले 112 रनों के को जीवनजोत सिंह (69) की अर्धशतकीय पारी की मदद से 28.1 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

सिद्धार्थ ने दूसरी पारी में छह विकेट और मैच में कुल सात विकेट चटकाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब को मनन वोहरा (34) और जीवनजोत ने अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 59 रन जोड़े। मनन के पीछे-पीछे संदीप शर्मा बिना रन बनाए पवेलियन लौट गए। जीवनजोत 108 के कुल स्कोर पर आउट हुए उन्होंने अपनी पारी में 82 गेंदें खेलते हुए 10 चौके लगाए।

उत्तर प्रदेश ने अपनी पहली पारी में उमंग शर्मा (49), पदार्पण मैच खेल रहे रिंकू सिंह (50), एकलव्य द्विवेदी (60), कुलदीप यादव (71) और सौरभ कुमार (52) के संयुक्त प्रयास की बदौलत 335 रन बनाए थे।

जवाब में पंजाब ने मनन वोहरा (59), जीवनजोत सिंह (62), कप्तान युवराज सिंह (85) और मंदीप सिंह (63) की बदौलत अपनी पहली पारी में 319 रन बना सका था।

पंजाब की पांच मैचों में यह दूसरी जीत है। वह 16 अंकों के साथ अपने ग्रुप में तीसरे स्थान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493