अमेरिकी चुनाव : ट्रंप ने हिलेरी के मुकाबले बढ़त बनाई

वाशिंगटन, 9 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार को हुए मतदान के बाद रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप आगे चल रहे हैं। उन्होंने अपनी डेमोक्रेट प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन के मुकाबले बढ़त बना ली है।

‘वाशिंगटन पोस्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने उन कुछ राज्यों में भी हिलेरी के मुकाबले बढ़त बना ली है, जहां पहले डेमोक्रेट उम्मीदवार के जीतने की संभावना जताई जा रही थी। अब तक ट्रंप को निर्वाचक मंडल के 216 वोट मिले हैं, जबकि हिलेरी के हिस्से 209 वोट आए हैं। व्हाइट हाउस की दौड़ जीतने के लिए किसी भी उम्मीदवार को निर्वाचक मंडल के 270 वोटों की जरूरत होगी।

‘न्यूयार्क टाइम्स’ ने पहली बार अमेरिका के अगले राष्ट्रपति चुनाव के तौर पर ट्रंप की जीत की संभावना जताते हुए उन विशेषज्ञों को गलत करार दिया है, जो अब तक कांटे के मुकाबले में हिलेरी की जीत की संभावना जता रहे थे।

ट्रंप एक सप्ताह पहले तक हारते नजर आ रहे थे, लेकिन अमेरिका के श्वेत लोगों, कामकाजी वर्ग व ग्रामीणों के समर्थन से उन्होंने फ्लोरिडा और अन्य महत्वपूर्ण राज्यों में बढ़त बना ली।

‘सीएनएन’ ने करीब 22 राज्यों में ट्रंप की जीत की संभावना जताई है, जबकि हिलेरी को 15 राज्यों में बढ़त की बात कही गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493