नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ से निर्देशन की नई पारी शुरू करने वाले शुजात सौदागर मानते हैं कि फिल्म से जुड़े विवादों से कुछ लाभ नहीं होता।
यह पूछे जाने पर कि विवादों का फिल्मों पर कितना असर पड़ता है, उन्होंने आईएएनएस से कहा, “सच बताऊं, मेरा मानना है कि फिल्म से जुड़े विवादों से कुछ लाभ नहीं होता। हां, फिल्म थोड़ी देर के लिए लाइमलाइट में जरूर आ जाती है। दर्शक बहुत समझदार होते हैं, उन्हें विवादों से कुछ लेना-देना नहीं है।”
वह अपनी फिल्म के प्रचार के लिए इस समय दिल्ली में हैं।
dharmpath.com dharmpath