नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। अमित त्रिवेदी ्नऔर लकी अली जैसे सितारे यहां राइडर्स संगीत समारोह 2016 में प्रस्तुति देंगे। इस समारोह को रेड एफएम प्रायोजित कर रहा है।
यहां जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में तीन-चार दिसंबर को आयोजित होने वाले समारोह में एबिश मैथ्यू, कानन गिल, हरी और सुखमणि, कुतले खान, वोक्ट्रोनिका और लोकल ट्रेन जैसे कलाकार कार्यक्रम में अपना जादू बिखेरेंगे।
राइडर्स संगीत समारोह में कई अन्य कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
dharmpath.com dharmpath