नेटवर्क 18 नए सिरे से लॉन्च करेगा हिंदी समाचार चैनल

news-18नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। अग्रणी टेलीविजन समूह नेटवर्क18 बुधवार को शाम 6.57 बजे अपने हिंदी समाचार चैनल को नए नाम ‘न्यूज-18 इंडिया’ के साथ नए सिरे से लांच करेगा।

नेटवर्क-18 का यह नया हिंदी चैनल नए लोगो और टैगलाइन सहित नई ब्रांड पहचान के साथ सामने आएगा।

हिंदी समाचार चैनलों के वर्ग में अपने लिए नई जगह बनाने के इरादे से चैनल के इस नए अवतार को बुधवार शाम 6 बजकर 57 मिनट पर पेश किया जाएगा। नेटवर्क18 अपने इस हिंदी समाचार चैनल के वेब संस्करण में भी बड़ा बदलाव करेगी।

चैनल की दोबारा लांचिंग पर नेटवर्क18 के प्रबंध निदेशक अविनाश कौल ने कहा, “हिंदी न्यूज चैनल की जबरदस्त प्रतिस्पर्धा के दौर में हम बेबाक पत्रकारिता के जरिए अपना अलग मुकाम बनाना चाहते हैं। हमारा प्रयास असरदार खबरों के जरिए अपने दर्शकों को सटीक जानकारी देकर सशक्त बनाना है। हम चैनल में की जा रही तब्दीलियों को लेकर उत्साहित हैं और हमें भरोसा है कि दर्शक इन्हें पसंद करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493