विमुद्रीकरण ‘अघोषित अखिल भारतीय हड़ताल’ की तरह : ममता

कोलकाता, 9 नवंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार द्वारा 500 और 1000 रुपये के नोटों को अमान्य घोषित करन की तुलना ‘अघोषित अखिल भारतीय हड़ताल’ से की और सरकार से ‘जल्दबाजी’ में लिए गए इस निर्णय को वापस लेने की अपील की।

ममता बनर्जी ने बुधवार को नरेंद्र मोदी के नेतृत्ववाली केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह पहले कार्रवाई की योजना बनाए और उसके अनुसार काम करे।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, “कृपया लोगों को आपदा से बचाएं। सड़कें बंद हैं, बाजार बंद हैं, मरीजों को निजी अस्पतालों में भर्ती नहीं किया जा रहा है। करोड़ों प्रभावित हैं। हर तरफ अफरा-तफरी है। यह एक अघोषित अखिल भारतीय हड़ताल की तरह है।”

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि जो बहुत अधिक काला धन रखते हैं इससे उनकी रक्षा होगी।

उन्होंने दोहराया है कि गरीब और मध्य वर्ग को कठिनाई हो रही है।

ममता ने कहा, “गरीबों में जो सबसे गरीब हैं वे और मध्य वर्ग रो रहा है। मैं एक बार और अपील करती हूं कि जल्दबाजी में लिए गए फैसले को वापस लें। सबसे पहले कार्रवाई की योजना बनाएं और उसके बाद ही उसका उचित ढंग से क्रियान्वयन करें। यह पूरी तरह से आफत है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493