नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को कहा कि यदि केंद्र सरकार के 500 रुपये और 1000 रुपये के नोट को बंद करने के निर्णय का तभी समर्थन करेगी, जब यह वाकई में काले धन पर लगाम लगाने के लिए हो।

पूर्व वित्तमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “यदि इस निर्णय का मकसद काले धन पर लगाम लगाना है, तो हम इसका समर्थन करेंगे।”
उन्होंने कहा कि सरकार पुराने नोटों को त्वरित व प्रभावी तरीके से बदले, ताकि जनता को कम से कम असुविधा हो।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार शाम घोषणा की कि 500 रुपये और 1000 रुपये के नोट आठ नवंबर की आधी रात से अवैध हो जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath