विमुद्रीकरण सिर्फ दिखावा : प्रकाश करात

नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता प्रकाश करात ने 500 और 1000 रुपये के नोटों के विमुद्रीकरण के केंद्र सरकार के निर्णय की आलोचना की। उन्होंने इसे ‘सरकार की विफलताओं से लोगों का ध्यान हटाने के लिए किया गया दिखावा बताया।’

माकपा नेता ने यहां संवाददाताओं से कहा, “सरकार की विफलताओं को छिपाने के लिए यह सिर्फ एक राजनीतिक दिखावा है।”

उन्होंने कहा, “इस निर्णय ने आम लोगों की जिंदगी में एक बड़ा व्यावधान उत्पन्न कर दिया है। मोदी सरकार ने काले धन पर ध्यान नहीं दिया है और उस पर रोक लगाने के लिए कुछ नहीं किया। रीयल स्टेट जैसे कुछ क्षेत्र हैं जो काले धन के स्रोत हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493