मुंबई, 9 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मुकेश भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले की प्रशंसा करते हुए कहा कि 500 रुपये और 1000 रुपये के नोट बंद किए जाने से फिल्मोद्योग पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म-निर्माता मुकेश भट्ट ने आईएएनएस से कहा,”यह अच्छी बात है, लेकिन इन सबका फिल्म उद्योग पर प्रभाव नहीं पड़ेगा। हम नकदी में कारोबार नहीं करते। फिल्म उद्योग अब पूरी तरह निगमीकृत है और सभी नकद लेन-देन बंद हो चुका है।”
उन्होंने कहा,”वर्ष 2000 के बाद से फिल्म उद्योग नकदी में लेन-देन नहीं करता, इसलिए हम इससे प्रभावित नहीं हैं।”
dharmpath.com dharmpath