लखनऊ, 10 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में गुरुवार सुबह से ही हल्के कोहरे का असर दिखाई दे रहा है। दिन में धूप निकलेगी। मौसम विभाग ने तापमान में बहुत परिवर्तन के आसार नहीं जताए हैं।
उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, गुरुवार सुबह कोहरे का असर दिखाई दिया। दिन में धूप निकलेगी। तापमान समान्य के आसपास ही बना रहेगा। अगले सप्ताह से सुबह और शाम कोहरे का असर बढ़ेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सिसय दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
मौसम विभाग ने बताया कि लखनऊ में हालांकि पिछले दो तीन दिनों से फैले स्मॉग का असर पहले से कम हुआ है, जिससे लोगों को राहत मिली है। एक दो दिनों के भीतर आसमान पूरी तरह से साफ होने की संभावना है।
अधिकारियों के मुताबिक, गुरुवार को लखनऊ के अतिरिक्त बनारस का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री, कानपुर का 22 डिग्री, गोरखपुर का 20.2 डिग्री, कुशीनगर का 19 डिग्री और इलाहाबाद का 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath