तलाक के बाद पहली बार रेड कार्पेट पर दिखे ब्रैड पिट

लॉस एंजेलिस, 10 नवंबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट अभिनेत्री एंजेलिना जोली से तलाक के बाद पहली बार रेड कार्पेट पर दिखे।

लॉस एंजेलिस, 10 नवंबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट अभिनेत्री एंजेलिना जोली से तलाक के बाद पहली बार रेड कार्पेट पर दिखे।

पिट (52) फिल्म ‘मूनलाइट’ की प्राइवेट स्क्रीनिंग में अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स के साथ शामिल हुए।

वेबसाइट ‘पीपल डॉट कॉम’ के मुताबिक, वह अपनी नई फिल्म ‘एलाइड’ के आधिकारिक प्रीमियर में भी बुधवार को अभिनेत्री मारिआन कोटिलार्ड के साथ शामिल हुए, जिनके साथ उनके कथित प्रेम संबंध पिछले दिनों सुर्खियों में थे।

जोली ने पिट से तलाक के लिए सितंबर में अर्जी दी थी, जिसके बाद पिट और कोटिलार्ड के अफेयर की चर्चा आम हुई थी। रिपोर्ट्स में जेली व पिट के बीच अनबन की वजह कोटिलार्ड बताई गई थीं। हालांकि बाद में अभिनेत्री ने एक बयान जारी पिट के साथ अपने संबंधों से इनकार किया था।

जोली द्वारा तलाक की अर्जी दाखिल करने के बाद पारिवारिक स्थिति का हवाला देते हुए पिट टेरेंस मैलिएक की फिल्म ‘वॉइज ऑफ टाइम’ के प्रीमियर में नहीं शामिल हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493