भोपाल, 10 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार सुबह से ही धूप निकली हुई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की धुंध छाने के साथ मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।
राज्य के तापमान में बीते 24 घंटों के दौरान गिरावट दर्ज की गई है। भोपाल का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री, इंदौर का 12.4 डिग्री, ग्वालियर का 11.3 डिग्री और जबलपुर का 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री, इंदौर का 30.4 डिग्री, ग्वालियर का 31 डिग्री और जबलपुर का 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath