मप्र के बैंकों में भीड़

भोपाल, 9 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार द्वारा 500-1000 रुपये के नोट को अमान्य किए जाने के बाद गुरुवार को पहले दिन खुले बैंकों में पुराने नोटों को बदलने और रकम निकालने के साथ रकम जमा करने वालों की भारी भीड़ है।

भोपाल, 9 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार द्वारा 500-1000 रुपये के नोट को अमान्य किए जाने के बाद गुरुवार को पहले दिन खुले बैंकों में पुराने नोटों को बदलने और रकम निकालने के साथ रकम जमा करने वालों की भारी भीड़ है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार रात को राष्ट्र के नाम संदेश में 500-1,000 के नोट अमान्य किए जाने का एलान किया था, इन नोटों को बदलने के लिए 50 दिनों का समय दिया गया है। वहीं बुधवार के बाद गुरुवार को भी एटीएम बंद हैं। लिहाजा लोगों को नए नोट व छोटे नोटों की जरूरत है, इसी के चलते गुरुवार सुबह से ही ग्राहकों की बैंकों में भीड़ लगी हुई है।

राजधानी के एमपी नगर स्थित बैंक स्ट्रीट का गुरुवार को नजारा ही अलग है। यहां कई बैंकों के कार्यालय हैं, जिसके चलते बड़ी संख्या में ग्राहक यहां पहुंचे हैं। जिन ग्राहकों को नोट बदलना है, उन्हें एक पर्ची भरनी पड़ रही है, जिसमें नौ जानकारियों का ब्यौरा देना है। चेक से रकम की निकासी आसानी से हो रही है।

बैंकों में पुराने नोट बदलवाने, रकम निकालने और जमा करने पहुंचे बड़ी संख्या में लोगों की सुरक्षा और भीड़ के चलते संभावित किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए पुलिस बल की भी तैनाती की गई है।

राज्य के अन्य हिस्सों इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन से लेकर गांव कस्बों तक जहां बैंक और डाकघर है वहां ग्राहकों की कतारें आसानी से देखी जा सकती है। हर कोई पुराने नोट बदलकर नए नोट लेना चाह रहा है, ताकि उसे बुधवार जैसी परेशानी का सामना न करना पड़े। बुधवार को लोगों को पुराने नोट के अमान्य होने और छोटे नोट की अनुपलब्धता के चलते बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493