बिहार : अपराधियों ने सो रहे पिता-पुत्र को मारी गोली, पिता की मौत

मुंगेर, 11 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के मुंगेर जिला के सफीयासराय सहायक थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने गुरुवार देर रात सो रहे एक वृद्घ और उसके पुत्र को गोली मार दी। इस घटना में वृद्घ की मैात हो गई जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल है।

पुलिस के अनुसार, हेरू दियारा गांव के निवासी देवेन्द्र यादव (55) अपने पुत्र छोटू यादव (22) के साथ डकरा नाला स्थित अपने गोशाला में सोए हुए थे। इस दौरान अज्ञात अपराधियों ने दोनों को गोली मार दी।

सफीयासराय सहायक थाना के प्रभारी सफदर अली ने शुक्रवार को बताया कि इस घटना में देवेन्द्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि छोटू गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छोटू को इलाज के लिए एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे पटना रेफर कर दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493