भोपाल, 12 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शनिवार सुबह धूप निकली। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने और कुछ स्थानों पर धुंध छाने की संभावना जताई है।

बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे ठंडा मंडला रहा, जहां न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजधानी भोपाल का शनिवार को न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री, इंदौर का 13.6 डिग्री, ग्वालियर का 11.5 डिग्री और जबलपुर का 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले शुक्रवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री, इंदौर का 23.6 डिग्री, ग्वालियर का 34 डिग्री और जबलपुर का 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath