बुरहानपुर में कार से मिले 4 करोड़ रुपये पुराने नोट

बुरहानपुर, 12 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में महाराष्ट्र की अंतर्राज्यीय सीमा पर शुक्रवार देर शाम वाहन चेकिंग कर रहे पुलिस दल ने कार से दो सूटकेस और एक बैग से चार करोड़ रुपये के पुराने नोट बरामद किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

शाहपुर थाने के प्रभारी संजय पाठक ने शनिवार को आईएएनएस को बताया कि बुरहानपुर जिले के नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव के चलते यहां आचार संहिता लगी हुई है, अंतर्राज्यीय सीमाओं पर विशेष चौकियां बनाई गई हैं।

उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र की सीमा पर अंतुरली चौकी पर चल रही चेकिंग में मलकापुर से आ रही कार में नोटों से भरे दो सूटकेस व एक बैग मिला।”

पाठक के मुताबिक, इस कार में बुरहानपुर निवासी शब्बीर हुसैन अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहे थे, जांच के दौरान उन्होंने सूटकेस और बैग में 50 लाख रुपये होने की बात कही, जब दो सूटकेस व बैग में रखे नोट गिने गए तो वे चार करोड़ रुपये निकले। यह 1,000-1,000 रुपये के पुराने नोट हैं।

उन्होंने बताया कि बरामद की गई रकम आयकर विभाग को सौंप दी गई है और शब्बीर हुसैन के खिलाफ धारा 102 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493