पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया, 1 सैनिक शहीद

श्रीनगर, 12 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर जिले के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सेना द्वारा संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए की गई गोलीबारी में एक भारतीय सैनिक शहीद हो गया और एक अन्य सैनिक घायल हुआ है।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के कनराह सेक्टर में नियंत्रण रेखा के नजदीक भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर गोलाबारी की।

पुलिस ने बताया, “गोलाबारी में सैनिक हर्षित बातोरिया शहीद हो गए, जबकि सैनिक मनकामला जख्मी हुए हैं। घायल सैनिक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।”

पुलिस ने आगे बताया, “शुक्रवार को केरन सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा किए गए संघर्षविराम उल्लंघन में दो भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493