मुंबई, 12 नवंबर (आईएएनएस)। कई सामाजिक अभियानों पर काम कर चुके निर्माता-निर्देशक-लेखक ऋषिकेश पांडे ने कहा है किफिल्म निर्माता समाज की सच्चाइयों के प्रतिबिंबित हैं।
ऋषिकेश ने आईएएनएस से कहा,”फिल्मकार समाज के दर्पण हैं। मैं सामाजिक मुद्दों पर काम करना एक जिम्मेदारी के तौर पर लेता हूं। मैं छोटे-छोटे सामाजिक मुद्दे को वीडियो के जरिए सामने लाने की कोशिश कर रहा हूं। उम्मीद है कि यह हमारे राष्ट्र के विकास में मदद कर सकता है।”
उन्होंने कहा,”हमने गायक शान द्वारा गाए गए वीडियो गीत ‘स्कूल चलें हम’ के साथ शुआत की। हाल ही में मैंने खुले में शौच जैसे सामाजिक मुद्दे पर वीडियो गीत ‘वानर सेना’ पर काम किया। हमने यह अभियान इंदौर में भी शुरू किया।”
‘वानर सेना’ नामक वीडियो गीत ऋषिकेश द्वारा निर्देशित है। यह पी.नरहरि की कहानी पर आधारित है, जो एक आईएएस अधिकारी हैं।
ऋषिकेश ने देव नेगी द्वारा गाया गया स्वच्छ इंदौर भी बनाया। यह गीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तर्ज पर इंदौर नगर निगम के लिए बनाया गया है।
dharmpath.com dharmpath