पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी सी.पी.चौहान ने बताया कि इस व्यवस्था के अंतर्गत गाड़ियों का अतिरिक्त ठहराव इन स्टेशनों पर किया जाएगा :
– 19165 अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस का 13 नवंबर को चिल्कहर एवं रतनपुरा स्टेशनों पर ठहराव किया जाएगा।
– 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस का 13 नवंबर को चिल्कहर, रसड़ा एवं रतनपुरा स्टेशनों पर ठहराव प्रदान किया जाएगा।
– 15112 वाराणसी सिटी-छपरा एक्सप्रेस का 13 नवंबर को सभी हाल्ट स्टेशनों पर स्टेशनों पर ठहराव प्रदान किया जाएगा।
– 18191 छपरा-फरु खाबाद एक्सप्रेस का 14 नवंबर को सभी हाल्ट स्टेशनों पर स्टेशनों पर ठहराव किया जाएगा।
– 15111 छपरा-मंडुवाडीह एक्सप्रेस का 14 नवंबर को सभी हाल्ट स्टेशनों पर ठहराव किया जाएगा।
– 19166 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस का 14 नवंबर को चिल्कहर एवं रतनपुरा स्टेशनों पर ठहराव किया जाएगा।
– 18192 फरु खाबाद-छपरा एक्सप्रेस का 14 नवंबर को चिल्कहर एवं रतनपुरा स्टेशनों पर ठहराव किया जाएगा।
– 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस का 13 नवंबर को ताजपुर डेहमा, करीमुद्दीनपुर एवं चितबड़ागांव स्टेशनों पर ठहराव प्रदान किया जाएगा।
– 15160 दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस का 13 नवंबर को करीमुद्दीनपुर एवं ताजपुर डेहमा स्टेशनों पर ठहराव प्रदान किया जाएगा।
– 15232 गाजीपुर सिटी-बरौनी एक्सप्रेस एवं 14524 अंबाला-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस का 13 नवंबर को यूसुफपुर, ताजपुर डेहमा, चितबड़ागांव एवं करीमुद्दीनपुर स्टेशनों पर ठहराव प्रदान किया जाएगा।
– 19051 बलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, 15054 लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस एवं 14523 बरौनी-अंबाला हरिहर एक्सप्रेस का 14 नवंबर को चितबड़ागांव, ताजपुर डेहमा एवं करीमुद्दीनपुर स्टेशनों पर ठहराव किया जाएगा।
– 15715 किशनगंज-अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस एवं 11062 मुजफ्फरपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का 13 नवंबर को रेवती एवं सहतवार स्टेशनों पर ठहराव किया जाएगा।
– 18191 छपरा-फरु खाबाद एक्सप्रेस का 13 नवंबर को बांसडीह स्टेशन पर ठहराव किया जाएगा।
– 15053 छपरा-लखनऊ जं. एक्सप्रेस का 13 नवंबर को रेवती, सहतवार एवं बांसडीह स्टेशनों पर ठहराव किया जाएगा।
– 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस का 14 नवम्बर को रेवती स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया जाएगा।
– 14016 दिल्ली-रक्सौल सद्भावना एक्सप्रेस का 14 नवंबर को सहतवार एवं रेवती स्टेशनों पर ठहराव किया जाएगा।
– 15054 लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस एवं 15116 दिल्ली-छपरा लोकनायक एक्सप्रेस का 14 नवंबर को सहतवार, रेवती एवं सुरेमपुर स्टेशनों पर ठहराव प्रदान किया जाएगा।
– 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस का 14 नवंबर को सहतवार एवं रेवती स्टेशनों पर ठहराव किया जाएगा।
– 15112 मंडुवाडीह-छपरा एक्सप्रेस का 14 नवंबर को सहतवार एवं रेवती स्टेशनों पर ठहराव प्रदान किया जाएगा।
तुर्तीपार हाल्ट एवं बेल्थरा रोड स्टेशनों पर अस्थायी ठहराव
(सुपरफास्ट गाड़ियों से इतर)
– 13 नवंबर को गाड़ी संख्या 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, 15008 लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी कृषक एक्सप्रेस, 14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनस लिच्छवी एक्सप्रेस, 15103 गोरखपुर-मंडुवाडीह एक्सप्रेस, 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर गोदान एक्सप्रेस, 18202 गोरखपुर-दुर्ग एक्सप्रेस, 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ कृषक एक्सप्रेस का तुर्तीपार हाल्ट एवं बेल्थरा रोड स्टेशनों पर अस्थायी ठहराव किया जाएगा।
– 14 नवंबर को गाड़ी संख्या 15004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज चौरी चौरा एक्सप्रेस, 15003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर चौरी चौरा एक्सप्रेस, 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, 15104 मंडुवाडीह-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, 14006 आनंद विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस, 15022 गोरखपुर-शालीमार एक्सप्रेस, 15008 लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी कृषक एक्सप्रेस, 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर गोदान एक्सप्रेस, 14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनस लिच्छवी एक्सप्रेस, 15049 कोलकाता-गोरखपुर पूर्वाचल एक्सप्रेस का तुर्तीपार हाल्ट एवं बेल्थरा रोड स्टेशनों पर अस्थाई ठहराव किया जाएगा।
विशेष गाड़ियां :
– रसड़ा-बलिया-रसड़ा एवं छपरा-बकुलहा-छपरा के मध्य यात्रियों की उपलब्धता पर विशेष गाड़ियां चलाई जाएंगी।
– इंदारा-दोहरीघाट के मध्य यात्रियों की उपलब्धता पर अतिरिक्त डेमू गाड़ियां चलाई जाएंगी।
– किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सभी सवारी एवं एक्सप्रेस गाड़ियों का मेला अवधि में बकुलहा, तुर्तीपार एवं बेल्थरा रोड स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath