हैदराबाद, 12 नवंबर (आईएएनएस)। तेलंगाना के खम्माम जिले में शनिवार को सेल्फी लेने के चक्कर में इंजीनियरिंग के दो छात्रों की डूबकर मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि घटना खम्माम में नागार्जुन सागर नहर में हुई, जहां चार छात्रों का समूह घूमने पहुंचा था।
जीवित बचे छात्रों ने पुलिस को बताया कि उनके मित्र नहर में फोटो लेने गए, लेकिन तेज धारा के प्रवाह के चलते उनका नियंत्रण बिगड़ गया और वे पानी में बह गए।
मृतकों की पहचान खम्माम जिले के एक निजी कॉलेज के बी.टेक के छात्र परमेश्वर रेड्डी (21) और नागार्जुन (20) के रूप में हुई है।
dharmpath.com dharmpath