अमरिंदर ने केजरीवाल की चुप्पी पर उठाए सवाल

चंडीगढ़, 12 नवंबर (आईएएनएस)। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह ने सतलुज-यमुना लिंक नहर समझौते पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले पर आम आदमी पार्टी (आप) नेता अरविंद केजरीवाल की चुप्पी पर शनिवार को सवाल उठाए। सर्वोच्च न्यायालय ने पंजाब सरकार के 2004 के नियम को असंवैधानिक करार दिया है।

इस नियम के तहत पंजाब सरकार हरियाणा को उसका हिस्सा देने से मना कर सकती है।

अमरिंदर ने कहा, “केजरीवाल ने अब तक राज्य के पक्ष में एक भी शब्द नहीं कहा है।” इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस चुप्पी का मतलब क्या है।

एक आधिकारिक बयान में अमरिंदर ने कहा कि केजरीवाल को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए कि सतलुज-यमुना लिंक नहर के मुद्दे पर वह पंजाब के साथ हैं या हरियाणा के साथ या फिर दिल्ली के साथ हैं।

उन्होंने कहा, “पंजाब के पानी को हरियाणा या दिल्ली को देने की अनुमति आप देंगे।”

कांग्रेस ने सतलुज-यमुना लिंक नहर पर अबोहर-गंगानगर राजमार्ग पर खुइयान सरवर गांव में विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है।

खुइयान गांव फजिल्का जिले में आता है और सर्वोच्च न्यायालय का फैसला लागू होने से सबसे अधिक प्रभावित होने वाला क्षेत्र होगा।

सर्वोच्च न्यायालय के फैसले पर विरोध जताते हुए विपक्ष के नेता चरणजीत सिंह चन्नी सहित कांग्रेस के सभी 42 विधायकों ने विधानसभा सचिव शशि लखनपाल मिश्रा को शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया।

अमरिंदर के नेतृत्व वाली तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने एक विधेयक पारित कराया था, जिसमें हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर, चंडीगढ़ और दिल्ली को सतलुज-यमुना लिंक नहर से पानी नहीं देने की बात कही गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493