राहुल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बैंकों में लोगों की मदद के लिए कहा

नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से विमुद्रीकरण के बाद बैंकों और एटीएम मशीनों के आगे कतार लगाए खड़ी परेशान-हाल जनता की मदद करने का आह्वान किया।

राहुल ने ट्वीट किया, “सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मेरी अपील है कि वे बैंकों के बाहर कतार लगाए खड़े लोगों, खासकर वृद्धजनों और फॉर्म भर पाने में असमर्थ लोगों की मदद करने के लिए आगे आएं।”

राहुल ने अगले ट्वीट में लिखा, “इसके अलावा, अगर आपको कोई ऐसा गरीब व्यक्ति मिलता है, जिसे बैंक खाते में रुपया जमा करवाने में परेशानी हो रही है तो उसकी पूरी मदद करें।”

सरकार द्वारा मंगलवार को 500 और 1,000 रुपये के पुराने नोटों को अवैध घोषित किए जाने के बाद राहुल शुक्रवार को खुद कतार में खड़े होकर बैंक से पुराने नोट बदलवाने आए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493