उपभोक्ताओं ने एटीएम में तोड़फोड़ की

चेन्नई, 12 नवंबर (आईएएनएस)। कई उपभोक्ताओं ने अपने खातों से पैसे न निकाल पाने की स्थिति में एटीएम मशीनों पर अपना गुस्सा उतारा और उसमें तोड़-फोड़ की।

चेन्नई, 12 नवंबर (आईएएनएस)। कई उपभोक्ताओं ने अपने खातों से पैसे न निकाल पाने की स्थिति में एटीएम मशीनों पर अपना गुस्सा उतारा और उसमें तोड़-फोड़ की।

अधिकारियों के अनुसार, बैंकों और एटीएम के सामने पैसों की निकासी करने वालों की लगतार लंबी कतारें लगी हुई हैं। सरकार ने 500 रुपये और 1000 रुपये के नोट मंगलवार आधी रात से अवैध घोषित कर दी है। बैंक बुधवार को बंद रहे और एटीएम तो शुक्रवार को ही चालू हुए हैं, और कई मशीनों में फिर भी पैसे नहीं हैं।

व्हाइट लेबल एटीएम ऑपरेटर के अध्यक्ष, वी. बालासुब्रह्मण्यम के अनुसार, क्रुद्ध उपभोक्ताओं ने फायनेंशियल सॉफ्टवेयर एंड सिस्टम्स (एफएसएस), और कई एटीएम में तोड़-फोड़ की। उन्होंने आईएएनएस से कहा, “तोड़-फोड़ से लगभग 10 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और हमने बैंकों से मुआवजे की मांग की है।”

बालासुब्रह्मण्यम की कंपनी उन एटीएम का प्रबंधन करती है, जिनका स्वामित्व बैंकों के पास नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493