मप्र : बैंक की कतार में लगे बुजुर्ग की मौत

सागर, 12 नवंबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के सागर जिले में शनिवार को बैंक की कतार में लगे सेवानिवृत्त कर्मचारी विनोद पांडे (70) चक्कर खाकर गिर पड़े, उन्हें गभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

देश में मंगलवार की आधी रात से अमान्य 500 व 1,000 रुपये के नोट बदलने के लिए यूं तो 50 दिनों का समय दिया गया है, लेकिन जरूरतमंद लोग अपना काम-धंधा छोड़कर सुबह से पूरे दिन बैंक के आगे कतार में खड़े रहने को विवश हैं। बीते तीन दिनों से बैंकों और डाकघरों में नोट बदलवाने, निकालने के लिए भारी भीड़ लग रही है।

मकरोनिया थाने के प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान ने आईएएनस को बताया, “सेवानिवृत्त कर्मचारी विनोद पांडे यूनियन बैंक की कतार में लगे थे, तभी उन्हें चक्कर आ गया। वह जमीन पर गिर पड़े, उन्हें तुरंत पुलिस की सूचना पर 108 वाहन से अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।”

उन्होंने कहा कि पांडे के परिजन उनकी मौत पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाहते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493