पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता के दौरान यादव ने कहा कि तैयारियों के संबंध में बैठक करके सभी जनप्रतिनिधियों, पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को निर्देश दे दिया गया है। यादव ने कहा कि ‘नेताजी की गाजीपुर में ऐतिहासिक रैली होगी।’
उन्होंने कहा, “गाजीपुर जिला हमेशा से ही नेताजी के साथ रहा है। नेताजी भी गाजीपुर को बहुत चाहते हैं। इसलिए उन्होंने पूरे प्रदेश में गाजीपुर को चुना है।”
प्रदेश सपा अध्यक्ष ने पूर्वाचल के सभी कार्यकर्ताओं को 23 नवंबर को गाजीपुर पहुंचने का निर्देश दिया है।
dharmpath.com dharmpath