मोदी आज गोवा पहुंचेंगे

पणजी, 13 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को गोवा पहुंचेंगे। वह यहां दो प्रमुख बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

वह उत्तरी गोवा के पेरनेम में मोपा अंतर्राष्ट्रीय हवआईअड्डे का शिलान्यास करेंगे और इलेक्ट्रॉनिक शहर की भी आधारशिला रखेंगे।

मोदी श्यामा प्रसाद मुखर्जी इनडोर स्टेडियम में राज्य सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे।

मोदी की पिछले दो महीने में गोवा की यह दूसरी यात्रा है वह इससे पहले अक्टूबर में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने यहां पहुंचे थे।

मोपा हवाईअड्डा गोवा का पहला नागरिक हवआईअड्डा है और इसे जीएमआर हवाईअड्डा प्राधिकरण ने तैयार किया है ।

मोदी गोवा के बाद पुणे जा सकते हैं जहां वह गन्ने की मूल्य श्रृंखला पर चार दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493