भोपाल, 13 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में रविवार को चल रही सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड बढ़ने तथा हल्की धुंध छाने की संभावना जताई है।
राजधानी भोपाल का रविवार को न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री, इंदौर का 12.8 डिग्री, ग्वालियर का 12.5 डिग्री और जबलपुर का 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री, इंदौर का 31.2 डिग्री, ग्वालियर का 31.1 डिग्री और जबलपुर का 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath