काहिरा, 13 नवंबर (आईएएनएस)। सीरिया के अलेप्पो और अल-रक्का में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के हमलों में सीरिया डेमोक्रेटिक फोर्स (एसडीएफ) के 15 सैनिकों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, ये हमले शनिवार को हुए। ब्रिटेन स्थित मानवाधिकार संगठन सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स (एसओएचआर) का कहना है कि आईएस के हमले में अरब-कुर्दिश सशस्त्र गठबंधन के आठ लड़ाके मारे गए। आईएस ने अलेप्पो के सुदूर उत्तर क्षेत्र ओम अल-अम्द इलाके में विस्फोटकों से हमला किया था।
इस हमले के बाद इलाके में दोनों पक्षों के बीच झड़प शुरू हो गई।
अल-रक्का के उत्तर स्थित खेनेज इलाके में भी एसडीएफ के सात लड़ाकों की जान चली गई। आईएस ने यहां अपना कब्जा खोने के बाद जवाबी हमला शुरू किया था।
एसडीएफ ने आईएस को अल-रक्का से खदेड़ने के लिए पिछले रविवार को ‘रैथ ऑफ यूफरेट्स’ अभियान शुरू किया था।
dharmpath.com dharmpath