वेल्स की टीम ने हार नहीं मानी है : बेल

कार्डिफ, 13 नवंबर (आईएएनएस)। विश्व कप क्वालीफायर में शनिवार को सर्बिया से 1-1 से ड्रॉ हुए मुकाबले के कारण वेल्स की फीफा विश्व कप-2018 के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदों को एक बड़ा झटका जरूर लगा है, लेकिन टीम के स्टार खिलाड़ी गैरेथ बेल का कहना है कि उनकी टीम ने हार नहीं मानी है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, बेल का कहना है कि उनकी टीम को अब भी विश्व कप में क्वालीफाई करने का भरोसा है।

स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड के लिए खेलने वाले स्टार स्ट्राइकर बेल की ओर से मुकाबले के पहले हाफ में किए गोल की बदौलत वेल्स ने पहले हाफ में सर्बिया पर बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन 86वें मिनट में मित्रोविक ने गोल दागकर सर्बिया को बराबरी पर ला खड़ा किया। इस गोल के कारण दोनों टीमों का मुकाबला 1-1 से ड्रॉ हो गया।

बेल ने कहा, “हमें संघर्ष करना जारी रखना होगा। हमारा मानना है कि हम अब भी विश्व कप-2018 में क्वालीफाई कर सकते हैं। हमें बस कड़ी मेहनत करनी होगी।”

रियल के खिलाड़ी ने हालांकि, इस बात को स्वीकार किया है कि वेल्स के लिए रूस में होने वाले विश्व कप-2018 में क्वालीफाई करने के अवसर काफी कम हो गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493