मोदी ने कहा, दलालों को नोट न बेचें

बेलगाम (कर्नाटक), 13 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोगों को आगाह किया कि वे अपने 500 और 1000 के नोट कम राशि के बदले में दलालों को न बेचें।

मोदी ने बेलगांव में एक रैली में कहा, “जल्दबाजी में किसी को अपने नोट न दें। आपके पास 30 दिसंबर तक का समय है। सरकार आपको पूरी कीमत वापस करेगी। सरकार आपके पूरे पैसे वापस करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

मोदी ने स्वीकार किया कि लोगों को असुविधा हो रही है, लेकिन कहा कि यह राष्ट्रहित में है।

उन्होंने कहा, “लोगों को मेरे (बड़े नोटों के विमुद्रीकरण के) फैसले से तकलीफ हो रही है, लेकिन इससे देश को फायदा होगा।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं आखिर तक आपके साथ खड़ा रहूंगा।”

उन्होंने कहा, “देश को 70 सालों से लूटा जा रहा है, मुझे 70 महीने दीजिए और मैं पूरे देश को (काले धन से) साफ कर दूंगा।”

प्रधानमंत्री ने इस कदम को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए कार्यावधि से ज्यादा काम करने के लिए बैंक कर्मचारियों की सराहना भी की।

मोदी ने कहा, “सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी भी स्वैच्छिक सेवाएं दे रहे हैं और यह सराहनीय है।”

मोदी गोवा के मोपा में नए ग्रीनफील्ड हवाईअड्डे और तुएम में एक इलैक्ट्रॉनिक सिटी की आधारशिला रखने के बाद यहां पहंचे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493