आयोजन समिति के चेयरमैन राम प्रकाश वर्मा ने बताया कि आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री राजकुमारी कुशवाहा और विशिष्ट अतिथि के रूप में सदस्य विधान परिषद दीपक सिंह, पूर्व अपर पुलिस महानिदेशक मनोज कुमार सिंह व राष्ट्रीय स्वरूप हिंदी दैनिक के मालिक तथा स्वरूप केमिकल लिमिटेड के चेयरमैन आनंद स्वरूप अग्रवाल मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर आरिफ बेग, अनीता मौर्य, आशमा खन्ना, अनुराग सक्सेना, अरुण दुबे, आशा पांडेय ओझा, अशोक कुमार,अवधेश यादव, भावना शर्मा, ब्रह्मदत्त शर्मा, धर्मेद्र सिंह, दिव्यज्योति सैकिया, दिव्या चुघ, डॉ. आदर्श मिश्रा, डॉ. अमित सक्सेना, डॉ. मंजरी शुक्ला, डॉ. नरेंद्र पांडेय, डॉ. रश्मि, डॉ. सुजाता चौधरी, घनश्याम भारती, ज्योति झंगियानी, कीर्ति श्रीवास्तव, कोमल यादव, महेश चंद्र बिदुआ, ममता किरण, मंजिमा, मीता रॉय, नीलिमा ठाकुर, नवजोत कौर, आर दुबे, राहुल रिछारिया, राजेश प्रभाकर मंडलोई, राजन सुमन, राजकुमार जैन ‘राजन’, संदीप शुक्ला, संगीता राज, संजुला पांडेय, सरिता शर्मा, शबाना खान, शोभना मित्तल, सुरभि सप्रू, सुरेश पाल वर्मा, सुशील क्रिसनेट, विजया भारती, विमलेश निगम एवं विपनेश माथुर को राजीव गांधी एक्सीलेंस एवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath