बॉलीवुड ने बच्चों को बाल दिवस की बधाई दी

मुंबई, 14 नवंबर (आईएएनएस)। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर मनाए जाने वाले बाल दिवस पर सोमवार को मेगास्टार अमिताभ बच्चन, शबाना आजमी और मोहनलाल सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने बच्चों के बेहतर भविष्य की कामना की।

अमिताभ ने कहा, “14 नवंबर बाल दिवस। बेहतर भविष्य की कामना।”

शबाना ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू को याद किया जा रहा है। वह एक प्रतिभाशाली और काफी ऊंचे कद वाले नेता थे। सम्मान।

अर्जुन रामपाल ने कहा, “विश्व में सबसे अधिक प्यारे बच्चे होते हैं और आज हम उनके दिन का जश्न मना रहे हैं। इसलिए, इस बात को वयस्क लोग ध्यान रखें कि यह दिन बच्चों के लिए खास हो। बाल दिवस की शुभकामनाएं।”

प्रभास ने कहा, “सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं। ये हमारे देश का भविष्य हैं। बाल दिवस की शुभकामनाएं।”

मोहनलाल ने कहा कि आज एक साथ खड़े होकर इस विश्व को नन्हे बच्चों के जीवन, विकास के लिए सुरक्षित बनाएं। बाल दिवस की शुभकामनाएं।

भूमि पेडनेकर ने कहा, “मेरे प्यारे बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं। आशा है कि आपके अंदर का बच्चा हमेशा जिंदा रहे। हमेशा खुश रहो।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493