समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ट्रंप को अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने की बधाई देते हुए शी ने उनके साथ काम करने की इच्छा व्यक्त की।
शी ने कहा कि चीन और अमेरिका के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 37 सालों में द्विपक्षीय संबंधों में लगातार मजबूती आई है। इससे दोनों देशों की जनता को पर्याप्त लाभ मिला है और वैश्विक एवं क्षेत्रीय शांति, स्थिरता तथा समृद्धि को बढ़ावा मिला है।
उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंधों में आपसी सहयोग ही एकमात्र विकल्प है।
शी ने कहा, “चीन-अमेरिका सहयोग महत्वपूर्ण अवसर और विशाल क्षमता के दौर में हैं। ऐसे में दोनों देशों को समन्वय मजबूत बनाने, अपने-अपने आर्थिक विकास, वैश्विक आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने और विभिन्न क्षेत्रों में आदान-प्रदान और सहयोग का विस्तार करने की जरूरत है।”
चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि इससे दोनों देशों के लोगों को और अधिक लाभ व चीन-अमेरिका संबंधों के सुचारु विकास को बढ़ावा मिलेगा।
शी ने कहा कि सबसे बड़े विकासशील देश, सबसे बड़े विकसित देश और दुनिया की दो शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं के रूप में चीन और अमेरिका के पास कई चीजें हैं, जिनमें सहयोग किया जाना चाहिए।
उन्होंने ट्रंप से कहा, “मैं चीन-अमेरिका संबंधों को काफी महत्व देता हूं। मैं द्विपक्षीय संबंधों को आगे ले जाने, दोनों देशों के लोगों और दुनिया के लाभ के लिए अमेरिका के साथ काम करने के लिए तैयार हूं।”
वहीं, ट्रंप ने शी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि वह अमेरिका और चीन के संबंधों पर शी के विचारों से सहमत हैं।
उन्होंने कहा कि चीन आकर्षित विकास परियोजनाओं वाला एक महान और महत्वपूर्ण देश है। अमेरिका और चीन आपसी निष्कर्षो वाले द्विपक्षीय लाभों को हासिल कर सकते हैं।
शी और ट्रंप निकट भविष्य में संपर्क बनाए रखने, कार्यो के अच्छे संबंध स्थापित करने, जल्द ही मुलाकात करने, द्विपक्षीय संबंधों को और आम हित के अन्य मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने पर सहमत हुए।
dharmpath.com dharmpath