सोनिया गांधी ने देशवासियों को गुरुपर्व की शुभकामनाएं दी

नई दिल्ली, 14 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को गुरपर्व के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

सिखों के प्रथम गुरु नानक देव की जयंती के अवसर पर हर साल गुरुपर्व मनाया जाता है।

सोनिया ने कहा कि गुरु नानक एक कवि, राष्ट्रवादी, समाज सुधारक, दार्शनिक और उपदेशक थे, जो मानव जाति को भाईचारे का उपदेश देते थे।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “वह एक ईश्वर पर यकीन करते थे और इसलिए, उन्होंने हमसे धर्म, रंग, जाति और लिंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन न करने का आग्रह किया। उन्होंने सिख धर्म में हमेशा बलिदान, दान, मेल के मूल्यों को धार्मिकता और प्रार्थना के साथ बरकरार रखा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493