सोनू सूद ने ऑनरेरी अवॉर्ड पर जैकी चैन को दी बधाई

मुंबई, 14 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता सोनू सूद ने दिग्गज अभिनेता जैकी चैन को ऑनरेरी अवॉर्ड से नवाजे जाने पर बधाई दी।

सोनू ने रविवार रात का एक पोस्ट के जरिए जैकी को बधाई दी।

इस पोस्ट में सोनू ने लिखा कि जैकी को शनिवार को आठवें गर्वनर्स अवार्ड्स में इस पुरस्कार से नवाजा गया।

इसके साथ ही इस पोस्ट में यह भी कहा गया था कि जैकी पहले ऐसे चीनी अभिनेता हैं, जिन्हें इस पुरस्कार से नवाजा गया है। उन्हें फिल्म जगत में उनके अतुलनीय योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।

सोनू ने कहा, “उपलब्धियों की शुरुआत इच्छा से होती है। यह हुआ है। तहेदिल से बधाई जैकी।”

इस पोस्ट के साथ सोनू ने एक फोटो भी साझा की। जल्द ही अभिनेता को जैकी के साथ भारतीय-चीनी फिल्म ‘कुंग फू योगा’ में साथ देखा जाएगा।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच तीन फिल्मों के निर्माण की साझेदारी हुई थी और ‘कुंग फू योगा’ उनमें से एक है।

स्टेनले टोंग द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अमायरा दस्तूर भी मुख्य भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493