जम्मू, 14 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान की सेना ने सोमवार को जम्मू और राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सोमवार को भारतीय सेना की तीन चौकियों पर गोलीबारी की। इस दौरान एक चौकी पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक आतंकवादी की मौत हो गई।
रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने आईएएनएस को बताया, “पाकिस्तान की सेना ने राजौरी जिले में एलओसी पर नौशेरा और सुंदरबानी में स्थित भारतीय सेना की चौकियों पर सोमवार अपरान्ह करीब 2.40 बजे मोर्टार दागे और गोलीबारी की।”
मेहता ने बताया कि इस हमले के दौरान नौशेरा सेक्टर में घुसपैठ करने की कोशिश करने वाले एक आतंकवादी की मौत हो गई।
पाकिस्तानी सेना ने जम्मू जिले के पल्लान्वाला सेक्टर में भी संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
मेहता ने कहा, “हमारे जवानों ने भी पाकिस्तान की ओर से किए गए हमले के जवाब में तीनों चौकियों से जवाबी कार्रवाई की। इन स्थानों पर गोलीबारी अब भी जारी है।”
dharmpath.com dharmpath