बांग्लादेश : अल्पसंख्यकों पर हमला करने वालों को पकड़वाने पर इनाम

ढाका, 14 नवंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश ने बीते महीने ब्राह्मणबारिया जिले में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के लोगों और उनकी संपत्तियों पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी के लिए उनके बारे में सुराग देने वालों के लिए एक लाख टका (1265 डालर) के इनाम का ऐलान किया है।

पुलिस ने ब्राह्मणबारिया के हिंसा प्रभावित हिदू समुदाय के इलाकों में लाउडस्पीकर से यह ऐलान किया।

कथित ईशनिंदा के खिलाफ हिंसक भीड़ ने 30 अक्टूबर को हिंदू समुदाय पर हमला किया था।

अधिकारियों का कहना है कि रसराज दास नाम के युवक ने इस्लाम के पवित्रतम स्थल काबा को लेकर फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

रसराज ने आपत्तिजनतक पोस्ट से इनकार किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493