महात्मा गांधी पर ओपेरा रूसी नगर येकातेरिनबर्ग में दिखाया जाएगा

7MKGandhi (1)येकातेरिनबर्ग का ओपेरा और बैले थिएटर अमरीकी संगीतकार फिलिप ग्लास के ओपेरा “सत्याग्रह” का मंचन करेगा।

यह ओपेरा भारत में स्वतंत्रता संग्राम के नेता, महान दार्शनिक, राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के जीवन के बारे में है। थियेटर के निदेशक मिखाइल शीश्किन ने यह जानकारी दी है।

फिलिप ग्लास ने ओपेरा “सत्याग्रह” सन् 1979 में लिखा था। यह दुनिया को बदलने वाले महान लोगों के बारे में फिलिप ग्लास द्वारा रचित त्रयी का दूसरा हिस्सा है। इस रचना के अन्य दो भागों के शीर्षक हैं- “समुद्री तट पर आइंस्टीन” और “अहनाटोन”।

 येकातेरिनबर्ग में इस ओपेरा की प्रस्तुति फिलिप ग्लास के दोस्त, अमरीकी संगीत-निर्देशक ओलिवर डोहननी तथा ब्रिटिश निर्देशक तदेयुश शट्रासबर्गर द्वारा की जाएगी। तदेयुश शट्रासबर्गर इस ओपेरा की प्रस्तुति के लिए विशेष रूप से लंदन से येकातेरिनबर्ग पहुँच रहे हैं।
from ruvr.hindi

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493