एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल में जीते निशिकोरी, मरे से होगी भिड़ंत

लंदन, 15 नवंबर (आईएएनएस)। जापान के स्टार टेनिस खिलाड़ी केई निशिकोरी ने सफल रूप से एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।

जॉन मैकएनरोए ग्रुप में खेले गए पहले मुकाबले में जीत हासिल करने वाले निशिकोरी का सामना अगले मैच में विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी एंडी मरे से होगा।

टूर्नामेंट में सोमवार देर रात खेले गए मुकाबले में विश्व के पांचवी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी निशिकोरी ने स्विट्जरलैंड के स्टार वावरिंका को 6-2, 6-3 से मात दी।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, विश्व के तीसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी वावरिंका को हराने के बाद निशिकोरी के खाते में 210 अंक जुड़ गए हैं।

इससे पहले, ब्रिटेन के स्टार खिलाड़ी मरे ने मारिन सिलिक को मात देकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493