सोनिया गांधी ने कांग्रेस की बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संसद के शाीतकालीन सत्र से पहले रणनीति पर चर्चा के लिए मंगलवार को अपने निवास 10, जनपथ पर एक बैठक की अध्यक्षता की। संसद का शीतकालीन सत्र बुधवार से शुरू हो रहा है।

कांग्रेस संसदीय सत्र के दौरान सरकार को घेरने के लिए नोटबंदी का मुद्दा उठाएगी।

कांग्रेस वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का भी विरोध करेगी, अगर सरकार 28 प्रतिशत तक कराधान के चार खंडों को लागू करेगी।

स्वास्थ्य कारणों से गत 7 नवम्बर को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में अनुपस्थित रहने के बाद सोनिया गांधी ने मंगलवार की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें उपाध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493