बच्चे के लिए दवाब नहीं : सोहा

मुंबई, 15 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता कुणाल खेमू के साथ शादी के बंधन में बंध चुकीं अभिनेत्री सोहा अली खान ने बताया कि परिवार को बढ़ाने के बारे में उनसे कई सवाल किए गए हैं। लेकिन, इसके लिए वह दवाब नहीं समझतीं।

क्या बच्चे को लेकर उनसे सवाल किए जाते हैं? इस पर एक साल पहले विवाह करने वाली सोहा ने आईएएनएस से कहा,”हां, लेकिन मैं इसे दवाब नहीं समझती, शादी के एक साल बाद लोग बिल्कुल इस बारे में पूछते हैं। कुणाल और मेरी शादी को एक साल हो गया है, तो यह सवाल तो होगी ही।”

कुणाल और सोहा एक-दूसरे को डेट करने के बाद वर्ष 2015 में शादी के बंधन में बंधे।

सफल रिश्ते की कुंजी के बारे में सोहा ने कहा,”यह प्रतिबद्धता है। हर रिश्ता अलग है। जब आप 40 से 50 साल तक साथ रहने की बात करते हैं तो इसके लिए प्रतिबद्धता और समझदारी जरूरी है, जो हमेशा चुनौतीपूर्ण है।”

सोहा इससे पहले फिल्म ’31 अक्टूबर’ में नजर आ चुकीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493