प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक आधिकारिक बयान के हवाले से बताया कि सोमवार रात को एक पांच मिनट की बातचीत के दौरान प्रचंड ने काले धन और भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए उठाए गए कदम पर मोदी को बधाई दी।
मोदी ने प्रचंड को नेपाल में पेश आ रही समस्या को सुलझाने का आश्वासन दिया, जहां भारतीय मुद्रा का व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाता है।
सरकार द्वारा संचालित नेपाल राष्ट्र बैंक द्वारा समस्या को हल करने में विफल रहने के बाद प्रचंड ने नोटों के आदान प्रदान की समस्या का समाधान करने के लिए व्यक्तिगत तौर पर पहल की है।
नेपाली सेंट्रल बैंक ने पिछले सप्ताह में भारतीय रिजर्व बैंक को 500 और 1,000 रुपये के नोटों के बारे में पत्र लिखा था।
नोटबंदी के इस फैसले ने नेपाल के समक्ष अरबों की भारतीय मुद्रा के प्रबंधन के लिए एक बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।
भारत और दोनों देशों के बीच विभिन्न सीमावर्ती क्षेत्रों में काम कर रहे सैकड़ों नेपाली नागरिक भारत के इस फैसले से काफी प्रभावित हुए हैं।
dharmpath.com dharmpath