सुपरस्टारडम एक नई अवधारणा होगी : श्रद्धा कपूर

मुंबई, 15 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का मानना है कि सोशल मीडिया मंच भारतीय फिल्म उद्योग में युवा प्रतिभाओं के लिए सुपरस्टारडम की अवधारणा का मार्ग प्रशस्त कर सकता है।

यहां श्रद्धा ने कहा, “सुपरस्टारडम एक नई अवधारणा होगी। जब आप अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना और अन्य दिग्गज कलाकारों को देखते हैं तो वो समय अलग था और आज का स्टारडम अलग है। आज हमारे पास सोशल मीडिया है और मोबाइल फोन के माध्यम से अपने प्रशंसकों तक पहुंच सकते हैं। यह कमाल है। मैं अपने ट्विटर पर संदेश पढ़ सकती हूं। यह शानदार है।”

अभिनेत्री की हाल ही में फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ रिलीज हुई। उनकी आगामी फिल्म ‘हसीना’ है, जो कुख्यात सरगना दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर पर आधारित है।

श्रद्धा ने बताया कि वह हसीना को बारीकी से जानने के लिए उनकी कुछ वीडियो फुटेज देख रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493