बांदा, 15 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले की बबेरू पुलिस ने चार दिन पूर्व हुई बगेहटा गांव में किसान की हत्या कर शव जलाने के मामले में मृतक भाई लियाकत खां को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ने यह जानकारी मंगलवार को दी।
पुलिस अधीक्षक बांदा डॉ. श्रीपति मिश्र ने मंगलवार को बताया कि बगेहटा गांव में 10 नवंबर की रात 35 साल के किसान अकील उर्फ अक्की की ट्यूबवेल में सोते समय उसी चचेरे भाई लियाकत खां ने गोली मारकर हत्या कर दी थी और शव को जला दिया था। उसे हत्या में इस्तेमाल की गई फैक्ट्री मेड एक नाली बंदूक समेत सोमवार को गिरफ्तार किया गया है।
एसपी ने बताया, “कुछ माह पहले खलिहान की जमीन के एक छोटे से टुकड़े को लेकर अकील और लियाकत के बीच विवाद हुआ था, इसी को हथियाने की गरज से लियाकत खां ने अपने चचेरे भाई को मौत घाट उतार दिया और संवेदना जताने के लिए उसके दाह संस्कार तक में शामिल रहा।”
उन्होंने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।
dharmpath.com dharmpath