नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता को मंगलवार को मार्शल ने सदन में ‘बाधा’ पहुंचाने के आरोप में उस समय बाहर कर दिया, जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विमुद्रीकरण पर सदन को संबोधित कर रहे थे।
विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल की कई चेतावनियों के बावजूद विजेंद्र गुप्ता बार-बार हस्तक्षेप कर रहे थे, जब केजरीवाल इस ‘कठोर विमुद्रीकरण’ के प्रस्ताव को केंद्र करकार द्वारा तुरंत वापस लेने के लिए राष्ट्रपति से आग्रह करने के प्रस्ताव पर बोल रहे थे।
गोयल ने शुरू में ही गुप्ता से कहा कि या तो वह चुप रहे या सदन से बाहर चले जाए। इसके बावजूद उन्होंने सदन से बाहर जाने से इंकार कर दिया। फिर मार्शल ने उन्हें सदन से बाहर किया।
केजरीवाल ने 500 और 1,000 रुपये के नोटों की बंदी पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया था।
dharmpath.com dharmpath